सांकरा। अमलेश्वर । ग्राम पंचायत सांकरा मे भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी जयंती मनाई गई। उन्हें इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तथा देश के प्रति किए गए उनके कार्यों को याद कियागया।
ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, सचिव ईश्वर निषाद, दिलेश्वर सिंगौर, कृष्णा सिंगौर, घनश्याम चंद्राकर,पुनीत पटेल, गिरीराज सिन्हा, विकास सिंगौर,संजय डहरीया सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे





