अमलेश्वर। अमलेश्वर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं सहित पाटन भाजपा मंडल ने शुक्रवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल को फुंडा निवासी द्वारा निंदनीय टिप्पणी और अपशब्द बोला गया है, जिसके संदर्भ में भाजपा अमलेश्वर मण्डल के सभी पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता गण अमलेश्वर थाना में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोशल मीडिया पर क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी एक व्यक्ति के माध्यम से किया गया जैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपाई कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पाटन ब्लॉक के सभी थानों में आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति ना हो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पाटन ब्लॉक के सभी थानों में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है। इस संदर्भ में अमलेश्वर थाना में भी आवेदन दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





