जामगांव :- भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अंतर्गत जामगांव (आर) मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ रविवार सायं कौही स्थित शिव मंदिर के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक द्वारा संगठन का ध्वजारोहण कर की गई। उद्घाटन सत्र में सुरेन्द्र कौशिक ने भाजपा की स्थापना, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जहां बूथ केवल अंतिम इकाई नहीं बल्कि संगठन की पहली कड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् एवं राज्य गीत के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण वर्ग की सफलता की कामना की। दूसरे सत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मंडल व बूथ स्तर पर संचालित होने वाले छह प्रमुख कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वर्ग प्रमुख लालेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, भाजपा नेता मुकेश बेलचंदन, सहकारिता संभाग प्रभारी नेतराम निषाद, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला मंत्री शैलेलेंदरी मंडावी एवं जिला संवाद प्रभारी राजेश राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
संचालन महामंत्री निर्मल जैन ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, भगवान सिंह चंद्राकर, नरेश केला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ, एंगेश्वर साहू, नारद साहू, मनीष चंद्राकर,तीरथ पटेल, महेश साहू,बेनीराम साहू, तेजराम साहू, महेंद्र साहू, सुभाष यादव, सुरेश बंछोऱ,ईश्वर यादव, सरपंच लीना साहू, ऊकेश साहू, यशवंत साहू, रवि सिन्हा, प्रमोद जैन, श्रीकांत चंद्राकर, प्रमोद जैन,गायत्री यादव, अरविन्द पटेल, राजेश बंछोऱ,टेसराम साहू, उत्तरा साहू, कौशिल्या साहू, ललित ठाकुर, सुभाष यादव,रुपसिंह सिन्हा,हर्ष साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author









