पाटन। मोतीपुर से लेकर पाटन तक लाल ईट भट्टे दहक रहे हैं जहां लाल ईट के कारण फ्लाई ब्रिक्स ईंटों की बिक्री में भी लगातार गिरावट आ रही है वही लाल ईट भट्ठे के कारण पर्यावरण को अच्छा खासा नुकसान हो रहा । जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को जैसे कुछ लेना देना ही नहीं है,जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लाल ईंटों पर 2012-13 से प्रतिबंध है। जिसका पालन क्षेत्र में देखने को नहीं मिल रहा है।
मोतीपुर से पाटन तक जैसे लाल ईंट भट्ठे की बाढ़ आ गई है हर गांव में मोतीपुर, खमरिया, झीट ,महुदा,उफरा, जामगांव, अमलीडीह, अमेरी, जैसे स्थान पर लगातार करोड़ों की संख्या में लाल ईट बनाई जा रही है। जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है ।
जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत महुदा में शनि मंदिर चौक के पास संचालित ईंट भट्ठे को लेकर गांव के नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे से निकलने वाला धुआं, राख और धूल आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं हो रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह इलाका आबादी के काफी नजदीक है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी क्षेत्र के पास संचालित ईंट भट्ठे को तत्काल हटाया जाए ताकि लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कहा है कि वे जल्द ही इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के सामने उठाएंगे। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यही हाल लगभग अन्य गांव का भी है जहां लाल भट्टे लगातार करोड़ों की संख्या में बनाई जा रही है कार्रवाई नहीं होने से इस साल भी दीपावली के बाद सीजन शुरू होते ही जिले में लाल ईट के बड़े बड़े भट्टे लगने शुरू हो गए। जहां तक विभाग पहुंच नहीं पा रहा है। कुछ भट्टों में ईंटों को पकाने की तैयारी है तो कुछ से ईट की बिक्री भी शुरू हो गई है। फिलहाल अनेक गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
कर रहे लगातार कार्रवाई : लवकेश ध्रुव एसडीएम पाटन
इधर एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने कहा कि उनकी टीम
चार-पांच गांव में लगातार लाल भट्टे पर कार्रवाई की है जिसमे कौही में 5 , बोरेनदा में 2 ,पाटन में 4 प्रकरण और
ग्राम निपानी में अवैध इट भट्टे के 6 प्रकरण है इन स्थानों
में भट्टा बंद कर , नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा जहां शिकायत मिल रही है वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर रहे हैं।









