सांकरा। अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर को अम्लेश्वर भाजयुमो मंडल का अध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति में सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर को अम्लेश्वर भाजयुमो मंडल का अध्यक्ष बनाया है। रवि सिंगौर के कार्यों,पार्टी के प्रति उनके समर्पण, कार्य भावना और संगठन में लगातार सक्रियता को देखते हुए जिम्मेदारी भरा पद दिया गया।
रवि सिंगौर अमलेश्वर भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों में खुशियों की लहर है आसपास के क्षेत्र में युवाओं में उत्साह का माहौल है इस दौरान उनके समर्थकों ने फूल, माला, गुलाल और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई, पटाखे फोडे।
भाजपा अमलेश्वर मंडल के अध्यक्ष और सांकरा के युवा सरपंच ने कहा कि पार्टी ने उनको जो दायित्व दिया है उसका वह जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे, उन्होंने संगठन, पार्टी तथा वरिष्ठ जनों के प्रति आभार जताया है।









