अम्लेश्वर। खम्हरिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रो खम्हरिया कु विकासखंड पाटन में शाला परिवार, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक विदाई एवं सम्मान समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिया यदु सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया, अध्यक्षता श्रीमती ज्योति देशलहरे अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डालेंद्र कुमार देवांगन विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, श्री जे पी पांडे संकुल प्राचार्य पाहन्दा, डॉ घनश्याम कौशिक पूर्व जनपद सदस्य, श्री थानेश्वर यदु विधायक प्रतिनिधि,श्री परसराम साहू राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की पावन उपस्थिति रही। उक्त आयोजन में पदोन्नति मिलने पर श्री नरसिंह प्रसाद ठाकुर जी एवं श्री नागेन्द्र कुमार वर्मा जी का विदाई सम्मान, आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, संकुल प्राचार्य पाहन्दा का सम्मान अभिनन्दन पत्र शाल, श्रीफल से एवं मंच पर आमंत्रित सभी अतिथि जिनमें शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के पंचगण पूर्व सभी शिक्षक,प्रधान पाठक , विद्यालय के बच्चों को आर्थिक सहयोग हेतु श्री कमलनारायण यदु, जूता मोजा देने वाले श्री मुकेश कुमार सिंगौर, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देने वाले श्री नरोत्तम सिंगौर, को वस्त्र, शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह से आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।इससे पूर्व मां सरस्वती की पूजा एवं राज्यगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अपने उद्बोधन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने एन ई पी 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की प्राप्ति हेतु लक्ष्य को ध्यान रख कर अध्ययन, अध्यापन पर जोर दिया। विद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सहभागिता के गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस वृहत आयोजन हेतु शाला परिवार को बधाई दिया। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षक श्रीमती देवत्रीन चन्द्रा, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, श्रीमती संतोषी टंडन के नेतृत्व में वंदना , स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति हुई। प्रतिवेदन वाचन श्री घनश्याम सिंह पटेल प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला द्वारा तथा आभार श्री चंद्रमोहन सिंह यादव प्रधान पाठक तथा कार्यक्रम संचालन श्री लखेश्वर साहू सहायक शिक्षक द्वारा किया गया।
इस भव्य आयोजन में श्री श्रवण कुमार यादव उपाध्यक्ष, श्री राम सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक,श्री झाला राम कुर्रे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक,संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री महेंद्र बहादुर,पदोन्नत प्रधान पाठक श्री नरसिंह प्रसाद ठाकुर, शिक्षक श्री नागेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव श्रीमती दशमत सोनवानी शिक्षाविद लक्ष्मीनाथ सोनवानी, श्री भगवान दास महिलांग पूर्व अध्यक्ष , श्री सुरेश कुमार यदु पूर्व अध्यक्ष , श्रीमती भारती यदु प्रधानपाठक गण श्रीमती पुष्पांजली ठाकुर, श्रीमती लालिमा चंद्राकर, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती स्वाति सेन, श्रीमती सुलोचना केसरवानी, श्रीमती मंजुलता सिंह, श्री प्रशांत वर्मा,श्रीमती संतोषी यादव श्रीमती प्रतिमा पोद्दार, श्री वरुण कुमार निषाद , श्री नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा संगीतकार, स्थानीय शाला से श्रीमती देवत्रीन चन्द्रा, श्री अश्वनी कुमार देवांगन,श्रीमती संतोषी टंडन,श्री कृष्णा कुमार सोनकर, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, सभी विद्यालयीन बच्चे,पालक, रसोइया एवं सफाई कर्मचारी उपस्थिति हुए।









