रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे पुराने एवं दशकों से संचालित मेडिकल कॉलेज पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा), रायपुर में लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। अब मेकाहारा में डीएम कार्डियोलॉजी की सीट स्वीकृत कर दी गई है।
बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के युवा डॉक्टरों को सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में ही अधिक संख्या में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) तैयार होंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
यह वर्षों पुरानी मांग बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप के सतत प्रयासों एवं लगातार किए गए आग्रह का परिणाम रहा जिसे आज
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से इस मांग को मूर्त रूप मिला है।
इस घोषणा से प्रदेश भर के युवा डॉक्टरों और वरिष्ठ विशेषज्ञों में खुशी और संतोष का वातावरण है। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
About The Author







