रायपुर। श्री माँ लक्ष्मी गौधाम गौशाला कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से भाठागांव ओम विहार, उर्मिला हॉस्पिटल के सामने, रायपुर में गौशाला के पदाधिकारियों, अतिथियों एवं सदस्यों के द्वारा किया गया।
संस्था का उद्देश्य : गौ माता की सेवा (गौ सेवा) सर्वोच्च पुण्य और आध्यात्मिक उन्नति मानी जाती है। गाय को माता मानकर उन्हें हरी घास/चारा खिलाना, साफ पानी पिलाना, प्यार से उनकी पीठ सहलाना और बीमार गायों का उपचार कराना सेवा के मुख्य उद्देश्य हैं। प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलाने से घर में समृद्धि आती है।
संस्था ने बताया कि गौमाता की सेवा, भूखे-प्यासे घूम रही गौ को भोजन (चारा), सड़को पर इधर-उधर घूम रहे लावारिस गौमाता, दुर्घटना ग्रस्त गौ के इलाज, देखभाल करना गोमाता को राज्य माता का दर्जा दिलवाने का प्रण लिया गया। उपचार करना सेवक के मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी. पी. मिश्रा (सीनियर एडवोकेट), गोकुल चन्द्राकर, अध्यक्ष हर्षानंद महाराज (हरीश), उपाध्यक्ष निश्चल माली, कोषाध्यक्ष जयदत्त राज, संचार मंत्री राजू पटेल, सदस्यगण रोहित तिवारी, रवि यदु, तीरथ यदु व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।
About The Author







