भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
अम्लेश्वर। पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन इकाई साहू समाज भरर में आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को किया जाएगा। इसी संदर्भ में आज 10 मार्च को तहसील कार्यालय पाटन में कार्यकारिणी सहित पांचों परिक्षेत्र एवं 99 इकाइयों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि 25 एवं 26 अप्रैल को होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज के लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए 99 इकाइयों से प्रति चूल्हा 50 रुपये की सहयोग राशि तथा 5 किलो चावल अन्नदान के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने पूर्व में महुदा इकाई साहू समाज ग्राम में आयोजित 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस बार भरर में आयोजित होने वाले समारोह में अधिक जोड़ों को शामिल कराने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमे: जामगांव आर, श्रीमती भुनेश्वरी साहू प्रभारी,डॉ रामनाथ साहू सह प्रभारी, दिलीप साहू सह प्रभारी। तेली गुंडरा डूलेश्र साहू प्रभारी, तामेश्वर साहू सह प्रभारी, प्रदीप साहू सह प्रभारी। असनारा श्रीमती विमला साहू प्रभारी, दिलीप साहू सह प्रभारी, दिनेश साहू सह प्रभारी। झीट सुरेंद्र साहू प्रभारी, कल्याण साहू सह प्रभारी, डीजेंद्र साहू सह प्रभारी। बेल्हारी नारद साहू प्रभारी, कोमीन साहू सह प्रभारी,कमलेश साहू सह प्रभारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष लालेश्वर साहू जिला महासचिव अश्वनी साहू ,डुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष , सुरेन्द्र कुमार साहू संगठन सचिव ,श्रीमती भुनेश्वरी साहू संगठन सचिव,महासचिव महेन्द्र कुमार साह, कोषाध्यक्ष नारद साहू , परिक्षेत्रीय श्रीमती गायत्री साहू, पारखत साहू, टेसराम साहू, रामनरायण साहू, किशन हिरवानी सहित पुरन लाल साहू वरिष्ठ सलाहकार , दिनेश साहू सलाहकार , अशोक साहू सलाहकार ,दिलीप साहू, श्रीमती गीता साहू, दिलीप साहू , श्रीमती हेमलता साहू विनोद साहू , चन्द्रिका साहू , दिव्या कलिहारी,अनिल कुमार, रविशंकर साह, कल्याण साहू, मधुकांत साहू साहू , योगेश साहू, श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कालिन्दी साहू, छन्नू लाल साहू, बिहारी लाल साहू ,डॉ रामनाथ साहू,डॉ प्यारेलाल साहू,डॉ तामेश साहू , डॉ सुरेश साहू,राजेन्द्र साह, रमेश कुमार साहू , धनेश्वर साहू , गुमान साहू , मुकेश साह, गैंद सिंग साहू, संजू साहू , हितेन्द्र कुमार साहू ,अनिल साहू, बीरेन्द्र साह प्रदीप साहू , युगल साहू, आनन्द चंदन, रूपेंद्र साहू, कृष्णा साहू,, कल्याण सिंह साहू, श्रीमती भारती साहू – प. उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल साहू,श्रीमती जोगेश्वरी साहू,गीता साहू,धनेश्वरी साहू,हेमराम साहू अध्यक्ष परि. क्षेत्र बेल्हारी,भूपेन्द्र कुमार साहू,छगन लाल साहू,बलदेव राम साहू बद्रीनाथ साहू,थान सिंह साहू, रमेश कुमार साहू,कौशल गंजीर, हितेश कुमार साहू,तामेश्वर साहू,छत्रपाल सिंह साहू,महेश साहू,श्याम लाल साहू,दिलीप कुमार साहू,महकाऊ राम साहू,छगन साहू,ओम प्रकाश साहू,नंद कुमार साहू,भुवन लाल साहू,शेषनारायण साहू,मधुकांत साहू,चुम्मन कुमार, डिजेन्द्र कुमार साहू,रमन कुमार साहू,सुन्दर काका साहू,राजकुमार साहू, वेदप्रकाश साहू,चित्रांक्ष साहू,गिरजाशंकर साहू,अशोक कुमार साहू,जोगीराम साहू,नबासी साहू,प्रहलाद साहू,मानसिंह साहू,मुकेश कुमार साहू,योगेश्वर साहू,रमेश कुमार साहू,गिरीश साहू,जितेन्द्र हिरवानी,दानीराम साहू,युधेश्वर कुमार,
महेश कुमार साहू,राजू साहू,अर्जुन साहू, आशीष साहू,सुरेन्द्र साहू,धीरज कुमार साहू,भुनेश्वर साहू,चेतन लाल साहू,शंकर साहू,पवन कुमार साहू,मनोहर लाल साहू,तेजराम साहू,लालाराम साहू,बाबा कुमार साहू,नरेश साहू,घनश्याम साहू,शत्रुघ्न साहू,
जयंत कुमार साहू, मीडिया अनिल साहू, करन साहू, खीलेश साहू तथा तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों सहित परिक्षेत्र व स्थानीय पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने किया। तथा बैठक मे आए तहसील पदाधिकारियों सहित परिक्षेत्र व स्थानीय समाज से आये स्वजातीयजनों का आभार व्यक्त किया।
About The Author







