सूरजपुर. सूरजपुर जिले से निकली बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 बीजेपी कार्यकर्ता और बस ड्राइवर शामिल है। विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। भाजपा ने भी 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
री के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस में 40 कार्यकर्ता सवार थे। हादसा सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ।
एक्सीडेंट में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30 वर्ष), रुकदेव सिंह (55 वर्ष) और थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी बस ड्राइवर अकरम रजा (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष लटोरी, सूरजपुर और विषम्भर यादव मंडल महामंत्री भाजपा सूरजपुर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अपोलो अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है।
वहीं अमृतराम और रोशन देवांगन को सामान्य चोट लगी है, उनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। कबूतरी बाई और अशोक कुमार को सिम्स से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।









