पाटन । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ रेस्ट हाउस पाटन में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के शिक्षक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन की एकता, शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही शिक्षकों के हितों की रक्षा संभव है। साथ ही सभी ने आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने मिलकर होली पर्व की खुशियाँ साझा कीं और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
About The Author







