रायपुर। स्पर्श एक कोशिश फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 1 मार्च को प्रातः 10 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र, राठौर चौक, राम कुंड में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 91 बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के सहायक प्रोफेसर (पंचकर्म) डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में वर्धमान जी चोपड़ा, संस्थापिका अनीता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली लुनिया, जे.एस. ठाकुर, प्रीति लूनिया, किरण सुथर एवं हर्षवर्धन लूनिया की सक्रिय उपस्थिति रही। फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author







