रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में 3 युवकों की मौत हो गई। कोरबा में भारी वाहन की चपेट में आने से एक वीडियोग्राफर की जान चली गई। वह होली सेलिब्रेशन में फोटो शूट के लिए जा रहा था।
दुर्ग जिले में सीमेंट प्लांट में काम करने जा रहे मजदूर की बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा दोस्त बाल-बाल बच गया। तीसरा हादसा मनेंद्रगढ़ जिले में हुआ। जहां कंटेनर वाहन और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित रायपुर स्टील प्लांट के सामने ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा दोस्त बाल-बाल बच गया। उसके सामने ही दोस्त ट्रक के पहिए में फंस गया। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिकग्राम सलोनी निवासी ऐमंत साहू अपने साथी के साथ बाइक क्रमांक CG 07 ZR 3592 से रसमड़ा स्थित ए.एस. ग्लोबल फेब्रिकेशन कंपनी काम पर जा रहा था। बाइक ऐमंत चला रहा था और उसका दोस्त पीछे बैठा था। दोनों रोज इसी बाइक से कंपनी आते-जाते थे।
About The Author







