82 लोगों को विभिन्न विधाओं के लिए सम्मानित किया गया
रायपुर। समता साहित्य अकादमी का राज्य अलंकरण समारोह हर्षउल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों को प्रशस्ति पत्र व मेेनमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम देर शाम तक चला जिसमें हर्षोल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम राम जानकी सामुदायिक भवन मलसाय तालाब के पास कुशालपुर
में रखा गया था।
डॉ सुरेश ठाकुर समता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले दोनों में निरंतर होता रहेगा जिससे कलाकारों का आपस में मेल मुलाकात होता रहे और समता साहित्य अकादमी को नई ऊंचाई मिले। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समता साहित्य इकाई भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस तांडेकर महाराष्ट्र, एल लेबर कमिशनर,एस एल जांगड़े, अध्यक्ष समता साहित्य के अध्यक्ष भोपाल के डॉ रमेशचंद्र चाँगेसिया प्रभात, बी के मंसारे, विजय घरडे और अतिविशिष्ट अतिथि मे छ ग शासन और केबिनेट मंत्री शशांक शर्मा, तारा गुरूजी, रामेश्वर गुरू जी, कवि डॉ डी बी देशमुख के मार्गदर्शन मे रायपुर जिलाध्यक्ष लक्षवीर बांधे और समता साहित्य अकादमी छ.ग. प्रांताध्यक्ष डॉ सुरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के उपस्थिति मे चयनित कवि,लेखकों,साहित्यकारों, मातृशक्तियों,लोक कलाकारों,व्याख्याकारों, अभियंता,डाक्टरों,खिलाड़ियों , रंगमंच, कलाकारों, शिक्षा कर्मियों और सामाजिक विकास समाजसेवी, कर्मठ लोक कल्याण कार्यकर्ता, 82 लोगों को विभिन्न विधाओं के लोगो को सम्मान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शरद चोपकर, नागेन्द्र तिवारी, रामेश्वर शर्मा, प्रमोद कुमार ठाकुर, ललित ठाकुर, मानसी यादव, पूर्णिमा साहू, डी.पी. देशमुख, रजनी साहू एवं समस्त कार्यकर्ता का विशेष योगदान रहा।
इस सफल कार्यक्रम के लिए डॉक्टर सुरेश ठाकुर ने आभार व्यक्त किया है।









