अम्लेश्वर। सांकरा। सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि पूज्य बाबा गुरु घासीदास का यह संदेश आज भी मानव जीवन के जनकल्याण के लिए सार्थक है उन्होंने कहा था मनखे मनखे के एक समान उनका यह संदेश दुनिया को एक सूत्र में बांधता है.
युवा सरपंच रवि सिंगौर ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गिरोधपुरी धाम में आयोजित मेले के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम सांकरा के सतनामी समाज के लोगों को साथ लेकर एकदिवसीय धार्मिक भ्रमण किया। इस दौरान श्री सिंगौर संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के पावन धाम गिरोधपुरी में दर्शन कर ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। यह यात्रा सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
भ्रमण दल में श्री सिंगौर के साथ सीता बंजारे, रमेश बजारे, मनमोहन बंजारे, अशोक तुरकाने, गौतलाल डहरिया, संजय बंजारे, महेश बांधे, करण बंजारे, श्रीमती गायत्री बंजारे, कुमारी डहरिहा, संजय डहरिया, उमा तुरकाने, संजय सिंगौर (पंच), तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी (पंच), कामता सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य ग्रामवासी शामिल हैं, जो गिरोधपुरी धाम मेला दर्शन हेतु प्रस्थान कर चुके हैं।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









