धरसीवा । रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मोत्सव पर मंडल धरसीवा में हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान आयोजित छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल धरसीवा द्वारा “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया एवं उन्हें शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शकुंतला दिलेंद्र सेन जी (जनपद अध्यक्ष) एवं जनपद प्रतिनिधि दिलेंद्र सेन उपस्थित रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संयोजक कार्यकर्ता योगेश साहू और बूथ अध्यक्ष निर्मल श्रीवास भी रहे। कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू ने कहा मुख्यमंत्री जी के प्रतिबद्धता के कारण आज छत्तीसगढ़ प्रदेश सुशासन है और ऐसा जन नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर दीपक निषाद, तुषार साहू, टिकेंद्र साहू, ज्ञानेंद्र साहू, हरीश महंत, द्रोण साहू, कान्हा, विजय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









