रवि सिंगौर के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
सांकरा । अमलेश्वर। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का ग्राम सांकरा में जोरदार स्वागत किया गया ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच और भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रवि सिंगौर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत
अभिनंदन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रवि सिंगौर सांकरा के सरपंच और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री ने बताया कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का काफिला ग्राम सांकरा पहुंचा, जोरदार पटाखे,फूल माला और गुलाल के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,सरपंच झीट रूपेंद्र राजू साहू, पूर्व सरपंच खुड़मुड़ा धर्मेंद्र सोनकर , पूर्व सरपंच यशवंत जांगड़े, पुनीत पटेल, कामता सिंगौर, कमलेश सिंगौर, जिवन बंजारे, शिवकुमार सिंगौर सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जोरदार स्वागत किया गया।









