हार्टफुलनेस संस्थान पिछले कई वर्षों से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय : देवनारायण शर्मा
अमलेश्वर। हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर अम्लेश्वर द्वारा कॉमनवेल्थ के सहयोग से राज्य स्तर पर हार्टफुलनेस एसे राइटिंग इवेंट 2025 – 26 के प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों एवं कॉलेजों से विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी को हार्टफुलनेस की निर्देशित ध्यान प्रक्रिया एवं तनाव मुक्ति अभ्यास कराया गया। ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने आंतरिक शांति का अनुभव किया तथा तनाव में कमी महसूस की। उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बताया कि अभ्यास के पश्चात उन्हें मानसिक हल्कापन, सकारात्मकता और एकाग्रता में वृद्धि का अनुभव हुआ।
आयोजकों ने बताया कि हार्टफुलनेस का उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर संतुलित एवं स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं भावनात्मक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हार्टफुलनेस संस्थान पिछले कई वर्षों से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है तथा यह विश्व के 160 से अधिक देशों में संचालित होकर लोगों को ध्यान, आत्मविकास एवं तनाव-मुक्त जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
जोनल कोऑर्डिनेटर देवनारायण शर्मा, आश्रम मैनेजर अजय झा, मंच संचालन अर्जुन पाठक एवं अरविंद झा छत्तीसगढ़ निबंध प्रमुख आग्नेय बंटी शर्मा एवं सहयोगी वॉलिंटियर स्वामी राम तिलक गजेंद्र भोई सर्टिफाइड ट्रेनर मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं उनके प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर कराया जाता है जिसका सभी लोगों द्वारा दिल से प्रशंसा एवं यहां के वातावरण दिव्यता को सराहा गया यहां प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास एवं मेडिटेशन सर्टिफाइड ट्रेनर द्वारा कराया जाता है जो की पूर्णता निशुल्क है।





