अमलेश्वर। हर हर महादेव के नारों के साथ ग्वाल बाबा मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना में भक्त रम गए। ग्वाल बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने जल, दूध बेलपत्र,धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि विधान पूर्वक अभिषेक किया, मंदिर परिसर को आकर्षक
फूलों से सजाया गया था जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक आलोकित दिखाई दे रहा था। महाशिवरात्रि पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला पारंपरिक वेशभूषा में भक्तजन लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
इसी प्रकार ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ हवन भी किया गया। सुबह से ही लगातार भगवान शिव की आराधना में डूबे कॉलोनी वासियों ने अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शांति व समृद्धि की कामना की दिनभर मंदिर प्रांगण भजन कीर्तन की ध्वनि से गूंजता रहा।
इसी प्रकार अम्लेश्वर के कई स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पूजा बड़े धूमधाम से की गई , महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर स्थानीय कई मंदिरों में विविध आयोजन का भी कार्यक्रम तथा भंडारे का भी आयोजन रखा गया था।





