अम्लेश्वर। अमलेश्वर के ह्रदय स्थल पर बने हर्षपुष्प गार्डन का आज विधि विधान पूर्वक भव्य शुभारंभ हो गया। इस हर्ष एवं गौरव के पल का हजारों लोग साक्षी बनें।
मोनिका बंछोर, मीनल बंछोर हर्षपुष्प गार्डन के ओनर ने बताया कि हर्षपुष्प गार्डन में आपको सारी सुविधाएं मिलेगी। रूम, हाल, गार्डन के अलावा पार्किंग की शानदार सुविधा है। अम्लेश्वर पाटन मेन रोड लगे हर्षपुष्प गार्डन में आने वाले दिनों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आज शुभ उद्घाटन समारोह डॉ ओमप्रकाश वर्मा , सचिव विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर एवं श्रीमती कृष्णा बंछोर के कर कमलों से हुआ। विशेष अतिथि के रूप में भूपेश बघेल जी, (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), विजय बघेल जी ,(सांसद दुर्ग, छत्तीसगढ़) की गरिमामय उपस्थिति रही।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









