जामगांव। दुर्ग। विकसित भारत के संकल्प लेकर आज दुर्ग भिलाई सहित अमलेश्वर और इसके आसपास के सभी जनप्रतिनिधि और नेताओं ने जामगांव सर्किट हाउस में एक बैठक में अपनी प्रस्तुति दी, सभी ने बारी बारी से वीबीजी राम जी के संदर्भ में अपने-अपने विचार दिए और उनके फायदे को बताया।
सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB G-RAM G) अधिनियम, 2025 के बारे में जागरूकता फैलाने और विपक्ष के भ्रम को दूर करने के लिए देशव्यापी बैठकें की हैं। इन बैठकों में पार्टी ने ग्रामीणों के लिए 125 दिनों के रोजगार, स्थायी विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर (बूथ स्तर तक) अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।
जागरूकता अभियान: भाजपा नेता और कार्यकर्ता “जी राम जी” कानून के तहत ग्रामीण रोजगार को मजबूती और काम की गरिमा को लेकर गाँव-गाँव तक जानकारी पहुँचाएंगे। मनरेगा से तुलना: बैठक में बताया गया कि यह नई योजना कैसे पुराने मनरेगा की तुलना में अधिक फायदेमंद है, जिसमें अब 100 की बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है। विपक्ष पर पलटवार: भाजपा नेताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक कदम है, और इसका विरोध पूरी तरह से आधारहीन है। तकनीकी और पारदर्शी: सभी काम ऑनलाइन होंगे और पंजीकृत श्रमिकों को सीधे लाभ मिलेगा, जिससे जवाबदेही और निवेश बढ़ेगा।





