रायपुर। अय्यप्पा सेवा संघ रायपुर ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अयप्पा स्वामी मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम चलेगा।
अय्यप्पा स्वामी मंदिर के प्रमुख पुजारी उन्नी कृष्णन नंबूथिरी ने बताया कि 15 फरवरी रविवार महाशिवरात्रि कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे – अखंड नाम जाप, 8:30 बजे – रुद्र अभिषेक (रुपये 500.00/-), 9:00 बजे – महा मृत्युम जय होमम (रुपये 100.00/-) आदि होगा। धार्मिक कार्यक्रम में संध्या 7:30 बजे – भजन, 8:30 बजे – सहस्र कलश अभिषेक (1008 घड़ा), 1 व्यक्ति – रुपये 50.- आदि रहेगा। बुकिंग के लिए कॉल करें – 077125 73092।





