अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा अम्लेश्वर विद्युत मंडल ने मनाया रजत जयंती महोत्सव, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा विद्युत मंडल अम्लेश्वर का समस्त स्टाफ सहित नागरिकगण उपस्थित थे।
अमलेश्वर स्थित हर्षित नियो सिटी क्लब हाउस में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की रजत जयंती के अवसर पर जन जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मोर बिजली ऐप तथा सौर ऊर्जा के लाभों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष श्री दयानंद सोनकर रहे। इस अवसर पर नगर के पार्षदगण श्री राजू सोनकर, श्री आलोक कुमार पाल, श्रीमती मालती साहू, श्रीमती लेखनी साहू, श्रीमती मीना रानी चेलक एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री फेरहा राम धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सीएसपीडीसीएल की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री बी.पी. दीपक, सहायक अभियंता अमलेश्वर श्री धर्मेंद्र देवांगन तथा कनिष्ठ अभियंता सुश्री स्वाति गौतम ने पीएम सूर्य घर योजना एवं मोर बिजली ऐप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं, बल्कि “ऊर्जा दाता” बनकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं।
कार्यक्रम में उन उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दो वर्षों से लगातार समय पर बिजली बिल का भुगतान किया है। इसमें घरेलू, गैर-घरेलू एवं पंप कनेक्शन उपभोक्ता शामिल रहे, साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेजेस अमलेश्वर के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिनके लिए सीएसपीडीसीएल, सौर ऊर्जा एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आमंत्रित कर उनके योगदान को सम्मान देते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के अन्य कर्मचारी श्री नेतराम साहू, श्री महेंद्र साहू, श्री सुरेंद्र निर्मलकर, श्रीमती कंचन चतुर्वेदी एवं श्री रूपेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नागरिकों से ऊर्जा संरक्षण अपनाने, अनावश्यक बिजली खपत से बचने एवं अधिक से अधिक सौर ऊर्जा के उपयोग की अपील की। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









