रायपुर। मां कर्मा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साहू पारा फाफाडीह रायपुर (छ. ग.) मे 77 वे गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में ध्वजा रोहन के बाद सांस्कृतिक कार्यकम में मां
कर्मा विद्या मंदिर के बच्चो ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम दिए।
इस अवसर पर शाला समिति के सचिव पुनीत राम साहू, कोषाध्यक्ष बलराम साहू, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, सह सचिव दुर्गा प्रसाद साहू ,उमाशंकर साहू,पवन साहू, प्राचार्य बी. भारती, एवं महिला समिति के सदस्य लक्ष्मी साहू, किरण साहू, शकुन साहू, आरती साहू, और
स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ ही आसपास के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कोषाध्यक्ष बलराम साहू ने दी।





