रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज 26 जनवरी के उपलक्ष में रामकुंड ठाकरे चौक पर झंडा फहराया गया। स्पर्श एक कोशिश द्वारा सभी उपस्थित लोगों में सेवबूंदी,फल लड्डू आदि वितरित किया गया। आयुर्वैदिक हॉस्पिटल में भी फल वितरित किया गया.
कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ, कार्यक्रम में उपस्थित स्पर्श एक कोशिश के फाउंडर मेंबर अनीता लुनिया, अध्यक्षता सोनाली लुनिया के साथ हर्षवर्धन लूनिया,पूनम ध्रुव, रमेश ध्रुव की उपस्थिति भी रही. स्पर्श की कोशिश की तरफ से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।





