राजिम । रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक सुरेश ठाकुर की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आलम यह था कि राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भी उन्हें रुक कर सुना और भक्ति रस का आनंद लिया।

श्रीराजीवलोचन मंदिर परिसर में गत दिनों भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सुरेश ठाकुर ने लगातार ढाई घंटे तक भजनों की प्रस्तुत दी। गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया और उन्होंने जैसे ही हृदय बसे श्री राम… गाने की शुरूआत की उपस्थित श्रोताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया और फिर मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। उन्होंने राम का गुणगान करिए, शंकर सुवन हो गौरी नंदन जैसे अनेक सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। भजन को सुनने के लिए दर्शन करने के लिए पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों के अलावा दूसरे प्रदेश से भी आने वाले पर्यटक ठहरकर सुनते रहे। मौके पर आर्गन में संगत नेशनल अवार्ड प्राप्त सुमित ठाकुर, तबले पर ताल गायन वादन में गोल्ड मेडलिस्ट हरि ठाकुर, ढोलक पर प्रमोद ठाकुर, ढोल में मुकेश ठाकुर, ऑक्टोपैड पर कमल साहू तथा कोरस में संतोष ठाकुर एवं कमल महाराज ने किया। मानव अधिकार के प्रशासनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शरद चोपकर का विशेष मार्गदर्शन मिला। यह भी बताना जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय भजन गायक डॉ सुरेश ठाकुर समता साहित्य अकादमी और राष्ट्रीय मानव अधिकार आरटीआई संगठन भारत के कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष है। इस मौके पर समता साहित्य अकादमी गरियाबंद के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सोनकर मंडल, वरिष्ठ साहित्यकार तुकाराम कंसारी, श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर पुरुषोत्तम मिश्रा, मंदिर के पुजारी एवं वरिष्ठ कवि राजेंद्र मनु, घनश्याम साहू, सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।









