पाटन। औंसर-डिघारी। प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी ने बताया कि विगत दिनो संकल्प एक प्रयास सोसायटी भिलाई द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आदर्श बाल ग्राम निर्माण कार्यक्रम के तहत आयोजन ग्राम औंसर में किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। संकल्प एक प्रयास सोसायटी द्वारा बच्चों को पूरक शिक्षा प्रदान की जाती है, ताकि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य गुणवत्ता में सुधार हो। गरिमा परियोजना किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी उपस्थित रहीं, साथ में सभी आशा वर्कर, गरिमा फेलोस भारती निर्मलकर, यामिनी महिपाल,टेकेश्वरी साहू, वेदिका सहित ग्राम के किशोरी एवं महिलाएं उपस्थित रही।









