अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नियुक्ति कर दिया है।
विदित हो कि दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा क्षेत्र में तीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला कांग्रेस कमेटी राजेश ठाकुर के अनुशंसा से ब्लॉक
कांग्रेस कमेटी नगर पालिका कुम्हारी में मनहरण यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है वही पाटन के लिए डॉक्टर मोहन साहू को अध्यक्ष बनाया गया है और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के लिए राजेश ठाकुर को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। जिससे पाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।









