सर्राफा बाजारों में आज भी चांदी के भाव में भारी उछाल है। जबकि, सोने में मामूली बढ़त है। दोनों कीमती धातुएं एक और नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। चांदी एक झटके में जहां 5971 रुपये उछली वहीं, सोना महज 25 रुपये महंगा हुआ है। इस उछाल के साथ ही चांदी इस नए साल के महज 13 दिनों में 32327 रुपये उछल चुकी है। जबकि, सोना 7287 रुपये महंगा हुआ है।
आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 257283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी अब 270629 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 140482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।
सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 256776 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 140449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना और चांदी दोनों ऑल टाइम हाई पर हैं।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी महज 32 रुपये बढ़कर 139919 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 144116 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड 31 रुपये महंगा होकर 128682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुच गया है। जीएसटी संग यह 132542 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड में 25 रुपये की तेजी है। आज यह 105362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 108522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 19 रुपये चढ़ा है। आज यह 82182 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 84647 रुपये पर है।
About The Author





