राजिम। श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में 14 जनवरी को दोपहर 3 से 6 बजे तक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय गायक डॉ सुरेश ठाकुर का भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर के एलबम सिंगर सुश्री कोनिका ठाकुर एवं सुमित ठाकुर का मधुर एवं भावपूर्ण गायन होगा। तबले पर प्रमोद ठाकुर संगत करेंगे। यह भजन संध्या शास्त्री संगीत प्रेमियों एवं भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांगीतिक अनुभूति प्रदान करेगी । मंदिर ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शरद चोपकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे एवं उक्त कार्यक्रम श्री राजीव लोचन आञ्जनेय सुंदरकांड भजन संध्या समिति राजिम द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मंदिर के सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर, वरिष्ठ ट्रस्टी श्रवण सिंह ठाकुर, बैकुंठ ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, पुजारी समिति अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद अध्यक्ष संतोष सोनकर साथ ही मिडिया प्रभारी तुकाराम कंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।









