अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने जिला दुर्ग के अध्यक्ष महेंद्र चेलक को छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
अहेंद चेलक ने बताया कि दुर्ग जिला अध्यक्ष पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष महासचिव का पद मिलने के बाद जवाबदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है उन्होंने कहा कि जब-जब समाज ने उन्हें जवाबदारी दी है उन्होंने उसे निभाया है और वह निरंतर समाज को उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं जिसे देखते हुए अब उन्हें प्रदेश महासचिव का पद दिया गया है जिस पर भी वह अपने जवाबदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। अहेंद चेलक के छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासचिव बनने के बाद उनके कार्यकर्ताओं में उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है।










