अम्लेश्वर। चंदन पब्लिक स्कूल अम्लेश्वर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले स्कूल के प्राचार्य नीलकंठ वर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना वंदना की और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चंदन पब्लिक स्कूल अम्लेश्वर के बच्चो ने शानदार एक से बढ़कर लगातार प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं नन्हें बच्चों से लेकर क्लास के बड़े बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस सफल कार्यक्रम के पीछे स्कूल के स्टाफ का मेहनत साफ दिखाई पड़ता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टोपलाल वर्मा, प्रांत संघचालक, छत्तीसगढ़ प्रांत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दयानंद सोनकर अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद, अमलेश्वर ,ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष – नगर पालिका परिषद, अमलेश्वर रहे। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ उपस्थित रहे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालकगण तथा आसपास के लोग कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए थे कार्यक्रम देर शाम तक चला।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









