रायपुर। खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला में कई किसान गिरदावरी होने के बाद भी फसल रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से परेशान है। किसान पोर्टल में गिरदावरी की रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट नहीं हो पा रही है न ही बी २ में फसल विवरण अपडेट हुई है। कई किसान धान की पूरी फसल बेच पाने में असमर्थ है। जिससे किसानो में रोष है।
ज्ञातव्य है की किसान पोर्टल का संचालन नेशनल इनफार्मेशन सेण्टर नई दिल्ली से होता है। इस वर्ष जब धान खरीदी शुरू हो चुकी है किसानो को इस अजीब सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आस पास गाँव के किसान बहुत परेशान है। इससे उनका लाखो का नुकसान हो रहा है। पटवारी और तहसील कार्यालय से फसल विवरण अपडेट होने के बाद भी धान खरीदी समिति के किसान पोर्टल में विवरण नहीं दिख रहा है। जिससे समिति भी धान खरीदी करने में असमर्थ है। किसानो ने इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द प्रशासन से मांग की है। ताकि समय सीमा में धान बिक्री विधिवत रूप से हो सके।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






