अम्लेश्वर। सर्व हिन्दू समाज संयोजक अमलेश्वर सत्येंद्र सिंह,आरएसएस संघचालक प्रकाश कश्यप, आरएसएस संघ प्रमुख दिलीप तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में बैठक लिया गया।
बैठक में सर्व हिंदू सम्मेलन दिनांक 21 नवंबर को अटल व्यावसायिक परिसर अमलेश्वर थाना के सामने आयोजित होने वाली बैठक की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंच व्यवस्थापन, अतिथि स्वागत,भोजन व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रम में होने वाली आवश्यकता के लिए पदाधिकारी नियुक्त किया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,दयानंद सोनकर अध्यक्ष पालिका पार्षद, डॉ आलोक पाल, सोहन निषाद, पूरन साहू,धर्मेंद्र सोनकर,हिंदू जागरण मंच के मीनाक्षी शर्मा, रमेश तिवारी, प्रकाश कश्यप सहित लगभग 50 की उपस्थिति रही।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









