रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत गायक डॉक्टर सुरेश ठाकुर को राष्ट्रीय मानवधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत कलाकार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय मानवधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद चोपकर द्वारा रायपुर में बैठक आयोजित कर की गई। जिसमे छत्तीसगढ़ के कलाकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, आई कार्ड वितरण कर संगठन के प्रति जागरूक होकर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कलाकार प्रकोष्ठ डॉक्टर सुरेश ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत गायक, निधि चोपकर प्रदेश अध्यक्ष ( बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ ), कोनिका ठाकुर, डॉक्टर सुरेश ठाकुर कलाकार प्रकोष्ठ एवं रायपुर जिला अध्यक्ष पूर्णिमा साहू और मुख्य कार्यकारिणी सदस्य मुख्य कार्यकारिणी प्रकोष्ठ अरुण साहू, नागेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, आकाश पांडे, भूपेश नागवंशी, डेविड निराला, दुकालू यादव, मुन्ना ठाकुर, सुमित ठाकुर, प्रमोद ठाकुर सहित अन्य मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद चोपकर द्वारा सफल आयोजन किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
About The Author






