सांकरा। अम्लेश्वर। दशहरा के पावन अवसर पर सांकरा के
युवा सरपंच रवि सिंगौर ने मां दुर्गा की पूजा करते हुए क्षेत्र वासियों की तरक्की की कामना की तथा प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रावण वध के साथी हमे अपने अंदर की बुराइयों का भी वध करना चाहिए, अपने अहंकारों का भी वध करना चाहिए। सांकरा की जनता के साथ-साथ उन्होंने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं और बधाई की।









