अम्लेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने अम्लेश्वर सहित प्रदेश की जनता को दशहरा पर्व
की शुभकामनाए दी और मां दुर्गा से प्रदेश और देश की तरक्की की कामना की।
दयानंद सोनकर ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन समाप्त होने के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। दशहरे के दिन ही प्रभु श्रीराम ने रावण का संहार किया था, इसलिए इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। दशहरे के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन होता है, साथ ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले फूंके जाते हैं।
About The Author






