अम्लेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत आज अमलेश्वर भाजपा और अम्लेश्वर पालिका ने सफाई अभियान चलाया।
अम्लेश्वर भाजपा मंडल और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ने आज सुबह से ही स्वच्छता अभियान के तहत महादेव घाट में जाकर साफ सफाई का कार्य किया।विदित हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवाएं कार्यों को अंजाम दिया जाएगा जिसके अंतर्गत आज भाजपा कांग्रेस और अमलेश्वर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी सुबह से ही महादेव घाट में सफाई अभियान में जुटे रहे।

इस अभियान में अम्लेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, डॉक्टर आलोक पाल, राजू सोनकर,रामेश्वरी ठाकुर, यामिनी यादव, हेमलाल साहू, नीलम मिंज,डोमन यादव, खूबीराज सोनकर और नगर पालिका अमलेश्वर के मुख्य अधिकारी प्रीति गुप्ता के साथ प्रवीण साहू,अतीक खान, सचिन नासरे, जीतू चक्रधारी के अलावा नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपनी सेवाएं दी।
About The Author






