अम्लेश्वर। अमलेश्वर के डॉक्टर सृष्टि ठाकुर बीएचएमएस, गोल्ड मेडलिस्ट को होटल सयाजी कैपिटल में “विजनरी ऑफ छत्तीसगढ़” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को दिया जाता है। डॉ. सृष्टि ठाकुर की उपलब्धियों और योगदान को इस पुरस्कार के माध्यम से मान्यता दी गई। यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉक्टर रमन सिंह द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम 1 सितंबर को होटल सयाजी में रखा गया था कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे रात तक चला। इसमें विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया इसी क्रम में डॉक्टर सृष्टि ठाकुर को सम्मानित किया गया। डॉक्टर सृष्टि ठाकुर को अभी तक चार बार सम्मानित किया जा चुका है चिकित्सा के क्षेत्र में। उनका यह सम्मान स्त्री प्रसूति एवं जटिल व असाध्य रोगों की बिना आपरेशन सफलता पूर्वक चिकित्सा करने और विगत 15 वर्षों से लगातार लोगों की उचित एवं सफलता पूर्वक सेवा में समर्पित रहने के लिए दिया गया है। डॉक्टर सृष्टि ठाकुर बीएचएमएस, गोल्ड मेडलिस्ट आज भी डॉ. ठाकुर पैथ लैब और डायग्नोस्टिक्स अमलेश्वर में निरंतर अपने कर्तव्य में लगी हुई है।
About The Author






