सांकरा में सुनी गई मन की बात : सरपंच रवि सिंगौर
सांकरा। ग्राम -पंचायत सांकरा बूथ संख्या 56 अमलेश्वर मंडल विधानसभा-पाटन, “आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात सुनी गई।
सरपंच रवि सिंगौर सहित सांकरा ग्राम वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी जिसमें देशवासियों को सौर ऊर्जा से जुड़कर अपने भविष्य को और बेहतर बनाने को लेकर प्रेरित किया, साथ ही खेल जगत में अपने और देश के नाम रौशन करने वाले सभी खिलाड़ियों और उनके पुरे टीम को बधाई देते हुए हम सबको देश प्रेम मे जोड़ने का प्रयास किया। यही प्रधानमंत्री की जन–जन तक पहुँच और उनके संदेश की ताक़त है। गाँव-गाँव, घर-घर तक विकास की रोशनी पहुँचाना ही मोदी जी का संकल्प है, और हम सब मिलकर उसे साकार करेंगे।”
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव शिव कुमार सिँगौर, कामता सिंगौर, वरुण सिंगौर, विकास सिंगौर, राजवाड़े, सहित अन्य ग्रामवासियों जन मौजूद रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









