अम्लेश्वर। अमलेश्वर के डॉक्टर सृष्टि ठाकुर बीएचएमएस, गोल्ड मेडलिस्ट का सम्मान होने जा रहा है यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉक्टर रमन सिंह द्वारा दिया जाएगा।
1 सितंबर को होटल सयाजी में कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन सिंह द्वारा “विजनरी ऑफ छत्तीसगढ़”अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. ठाकुर पैथ लैब और डायग्नोस्टिक्स अम्लेश्वर की डॉक्टर सृष्टि ठाकुर को यह सम्मान उनकी विशेष और जटिल कार्यों के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने स्त्री प्रसूति एवं जटिल व असाध्य रोगों की बिना आपरेशन सफलता पूर्वक चिकित्सा करने और विगत 15 वर्षों से लगातार लोगों की उचित एवं सफलता पूर्वक सेवा में समर्पित रहने के लिए दिया जा रहा है। डॉ सृष्टि ठाकर, मासिक धर्म अनियमितता, पीसीओपी, बांझपन, अत्यधिक मासिक स्त्राव, पथरी, बवासीर, पेट के छाले, रोग इत्यादि का बिना आपरेशन सफलता पूर्वक ईलाज करते आ रही है।
डॉक्टर सृष्टि ठाकुर बीएचएमएस, गोल्ड मेडलिस्ट आज भी डॉ. ठाकुर पैथ लैब और डायग्नोस्टिक्स अमलेश्वर में निरंतर अपने कर्तव्य में लगी हुई है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









