रायपुर। रायपुर क्रिस्चियन चर्च ओर कैंपस क्रूसेड फ़ॉर क्राइस्ट के तत्वावधान में 27 अगस्त को एकदिवसीय लीडर इम्पेक्ट प्रोफेशनल रिट्रीट का आयोजन किया गया । जिसमे रेव्ह डॉ पी अनिल कुमार की प्रार्थना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। दिल्ली से आये रेव्ह केतन क्रिस्चियन ने सभी को एक प्रभावशाली अगुवा और एक अच्छा पेशेवर बनने के गुण को रोपित किया। बाइबिल में कई अच्छे अगुवे और पेशेवर हुए उनके जीवन से सिखाया। रायपुर क्रिस्चियन चर्च के क्वायर ने स्तुति गान में अगुवाई की। सोम, यूसुफ, विजयन, अभिषेक, रितेश, ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









