झीट। पाटन। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में पाटन के झीट में मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर उपस्थित रही।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें , जिसमे हरी सब्जियां,सलाद, दूध, दाल इत्यादि पौष्टिक भोजन करने से आपके शरीर और दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। नियमित व्यायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव को कम करने के लिए स्वस्थ तरीके खोजें, जैसे कि योग, ध्यान या प्रकृति में समय बिताना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर विजेता डोंगरे ने महिलाओं के पोषण स्वास्थ्य मैं विभिन्न प्रकार की जानकारी दी साथ ही सिस्टर ऋतु द्वारा विभिन्न बीमारियों की जानकारी और उससे होने वाली बीमारियों से कैसे सुरक्षित रहा जाए संबंध में सरल शब्दों में समझाया।

पुष्पा गुप्ता परियोजना अधिकारी ने पिछले 25 वर्षों की विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी, 25 वर्षों के कार्यकाल में विभाग ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की इसकी सिलसिलेवार उन्होंने जानकारी दी, इसके अलावा कार्यक्रम में दीदी समूह महुदा , शशि समूह झीट को महिला कोष से स्वीकृत डेमो चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि,दामिनी साहू महिला बाल विकास समिति के सदस्य,शशिकला सिन्हा पूर्व सरपंच झीट,समूह की महिलाएं महतारी वंदन से लाभान्वित महिलाएं, पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी,संध्या सिंग,पार्वती यादव,अंजुम अली ठाकुर,माधुरी वर्मा किशोरी बालिकाऐं,आंगन बाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author


 
 
 
 
 




