अम्लेश्वर। सावनी। स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए आज प्रातः अमलेश्वर भाजपा मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, शक्ति केन्द्र प्रभारी विशेश्वर यादव के संयुक्त नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय के निर्देशन पर तिरंगा यात्रा बाजार चौक सावनी से लगभग 15 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की जय घोष करते तिरंगा यात्रा निकाली गई जो ग्राम भ्रमण करके वापस बाजार चौक आकर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम जय उद्घोष की नारा लगाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमाकांत यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, रानू ठाकुर, विष्णु रिगरी, राकेश साहू, दिनेश वर्मा , महेंद्र यादव, लीलाधर चंद्राकर, सरपंच खुड़मुड़ी गुलाब जोशी, सरपंच सावनी, हेमंत रामेश्वरी जांगड़े उप सरपंच, दुर्गेश वर्मा, राजेश चौहान, दिलीप साहू आदि उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









