जमराव। अम्लेश्वर। गुरु की भूमिका एक मार्गदर्शक, शिक्षक और प्रेरणास्त्रोत की होती है। वह शिष्यों को ज्ञान, कौशल और मूल्यों को सिखाते हैं, और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। गुरु, शिष्य के आध्यात्मिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर ग्राम जामराव में गुरुओं का सम्मान किया गया।
गुरु पूजन का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जमराव में शाला विकास समिति अध्यक्ष भेज सोनकर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, विद्यालय प्राचार्य गीता साहू के संयुक्त नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन के बाद शाला के बच्चो द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एसएमडीसी अध्यक्ष भेज कुमार सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्त जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर पालिका, अध्यक्ष दयानंद सोनकर, प्राचार्य गीता साहू द्वारा गुरु पूर्णिमा के विषय में उद्बोधन दिए उपरोक्त संयुक्त उद्बोधन में जन्म से लेकर मृत्यु तक की जो सफर है जिसमें गुरु की विशेष भूमिका होती है। गुरु की महिमा के संबंध में सभी वक्ताओं द्वारा उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ब ग्रामवासी भाजपा मंडल के पदाधिकारी एसएमडीसी अध्यक्ष द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच जागेश्वरी सोनकर, सहकारी समिति अध्यक्ष ललित सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्ष चंद्राकर, लोकमान्य चंद्राकर पार्षद अमलेश्वर डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर, उफरा सरपंच गायत्री साहू, भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सोनकर, प्राथमिक स्कूल हेडमास्टर सरोज यादव, मिडिल स्कूल हेडमास्टर चंद्रशेखर, शिक्षक नरेश शर्मा आदि लगभग छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं ग्राम वासी सहित लगभग 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









