काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। भव्य कलश यात्रा के साथ अमलेश्वर के डीही में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 30 जून को प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित कामता प्रसाद शरण के श्री मुख से होगा। उनके साथ आचार्य सुजल दास वैष्णव शामिल रहेंगे।
आयोजक समिति के उमेश साहू नगर कांग्रेस कमेटी अमलेश्वर के अध्यक्ष ने बताया कि 11 बजे कलश यात्रा की शुरवात होगी। कलश यात्रा में लगभग 200 भी अधिक श्रद्धालु की संख्या रहेगी जो कथा स्थल से प्रारंभ होकर बस्ती, कर्मा चौक होते हुए कबीर चौक अमलेश्वर डीही कथा स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में आचार्य सुजल दास वैष्णव शामिल रहेंगे। श्री शिव महापुराण कथा का समय 2:00 से 5:00 बजे तक रखा गया है।
उमेश साहू ने आगे बताया कि तैयारी पूरी है कलश यात्रा के साथ मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ शिव महापुराण की कथा प्रारंभ प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कामता प्रसाद शरण के श्री मुख से होगा साथ भक्तों के बैठने के लिए पंडाल की पूरी व्यवस्था है।
आयोजक समिति के उमेश साहू नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, भागी साहू, गिरजानंद साहू , गिरधर साहू ग्राम समाज कोषाध्यक्ष, तुलाराम साहू,ओमप्रकाश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष, डोमन यादव पार्षद, चैन सिंह साहू, ग्राम समाज अध्यक्ष, संतराम साहू, महेश यादव, हुकुमचंद साहू, बलदाऊ साहू, लखन साहू और समस्त कार्यकर्ताओं ने शिव महापुराण कथा को विस्तृत रूप देने के लिए अपनी तैयारी पर जुटे हुए है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









