
काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा अमलेश्वर मंडल के महामंत्री पद पर एक बार फिर कैलाश यादव की नियुक्ति की है उनके कार्य को देखते हुए इस महत्वपूर्ण पद से उन्हें दोबारा नवाजा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है।
युवा नेता कैलाश यादव महामंत्री भाजपा कमलेश्वर मंडल सांसद विजय बघेल के काफी ग़रीबी माने जाते हैं महामंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में और उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी इस नियुक्ति से अमलेश्वर भाजपा मंडल और मजबूत होगी।
पिछले चुनाव में युवा नेता कैलाश यादव को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंप गई थी इस जिम्मेदारी को उन्होंने कुशल नेतृत्व क्षमता, दिन रात मेहनत और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाकर भाजपा को पालिका चुनाव में जीत दिलवाई थी। युवा नेता महामंत्री कैलाश यादव ने कहा कि महामंत्री पद मिलने के बाद भी आज भी अपने आप को भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में देखते हैं। महामंत्री पद मिलने के बाद कैलाश यादव ने दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,भा ज पा के जिलाध्यक्ष सुरेंद् कौशिक जिला प्रभारी, राजीव अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा वरिष्ठ नेता लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से दोबारा महामंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गौरव और सम्मान का विषय है। मुझे गर्व है कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हु जिनका नेतृत्व विश्व के सबसे ताकतवर नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास एवं एकात्म मानववाद की भावना से कार्य करते हुए मै पार्टी संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर भाईचारा और तालमेल बनाकर अम्लेश्वर मंडल को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाएंगे।
श्री यादव को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अम्लेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, धर्मेंद्र सोनकर, उत्तरा सोनवानी,पार्षद डॉ आलोक पाल,शिवा साहु,पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहु,सुनील शर्मा,वेदांत चतुर्वेदी,सुखदेव साहु,राजु साहु,लक्ष्मी देवांगन,कुंजबिहारी साहु,पार्षद सोहन निषाद,सरजू यादव,रविकांत कौशिक,देव पाटकर, गायत्री साहु,रेवती सोनकर,भारती यादव, विकास सोनी,मनोहर साहु,सोनु दुर्गेश साहु,कमलेश साहु,मृत्युंजय देवांगन ,ऋषि निषाद शामिल है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm