काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। करें योग रहे निरोग की तर्ज पर अम्लेश्वर, जामराव, सांकरा, झीट, जाम गांव सहित विभिन्न स्थानों में योग दिवस की धूम रही। विभिन्न स्कूलों, खेल मैदान, आश्रम आदि में आज योग दिवस मनाया गया।अमलेश्वर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित पालिका के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थानों ने योग किया। वही जमराव में लगातार पांच दिवसीय योग दिवस का आज समापन हुआ।
आज विश्व योग दिवस के अवसर पर अमलेश्वर के श्री राम चन्द्र योगाश्रम एवं हार्मफुलनूस सेंटर में अमलेश्वर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद सहित अम्लेश्वर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह ने योग की विभिन्न क्रियो को योग के माध्यम से दर्शाया।
अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा कि योग के फायदे शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर तो नजर आते ही हैं, साथ ही यह आध्यात्मिक तौर पर भी फायदे देता है।
पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया की योग का एक शारीरिक रूप है जिसमें विभिन्न आसन (मुद्राएँ), प्राणायाम (श्वास नियंत्रण), और ध्यान शामिल हैं। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक प्राचीन भारतीय जीवनशैली है।
उमेश साहू अमलेश्वर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया की योग के कई लाभ हैं, जिनमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार शामिल है। जो शरीर, मन और आत्मा को ‘जुड़ना’ या ‘मिलन’, जो व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतना से जोड़ने का कार्य करता है।
अम्लेश्वर पालिका की सीएमओ प्रीति गुप्ता ने कहा की योग , नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। कर्म योग, भक्ति योग, ज्ञान योग यह मन और शरीर को एकीकृत करने और ऊर्जा को नियंत्रित करने का एक तरीका है।
सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने बताया की योग, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करने, लचीलापन बढ़ाने, तनाव कम करने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है।
डॉ आलोक पाल पार्षद का कहना है कि योग के कई प्रकार हैं, जिनमें से कुछ मुख्य हैं: हठ योग, राजयोग, कर्म योग, भक्ति योग, ज्ञान योग और लय योग आदि है। इसके अतिरिक्त, योग हृदय स्वास्थ्य, श्वसन स्वास्थ्य और वजन प्रबंधन में भी सुधार कर सकता है।
जमराव के सरपंच ने बताया कि लगातार पांच दिवसी योग के बाद आज इसका समापन दिवस था जिसमें योग के विभिन्न मुद्राओं को जैसे हठ योग, अष्टांग योग, और भक्ति योग आदि का दर्शाया गया।
पार्षद डोमन यादव ने कहा योग के अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी प्राप्त होता है। यह तनाव को कम करता है, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और जीवन की गुणवत्ता को सुधारता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






