काला सच न्यूज़, पाटन। घुघवा। बारिश की स्थिति को देखते हुए ग्राम घुघुवा के सरपंच लता अनुज सोनकर ने ग्राम के सबसे बड़े तालाब रानी सागर का साफ सफाई अभियान चलाया है। गर्मी में पानी सूख जाने के कारण तालाब की गंदगी साफ दिखाई दे रही है। जिसे सरपंच ने संज्ञान में लेते हुए सफाई अभियान चला कर तालाब की गंदगी को बाहर निकलने का काम करवा रहे है।
सरपंच लता अनुज सोनकर ने बताया कि गांव का यहां बड़ा तालाब है जिस पर पूरा ग्राम आश्रित है साफ सफाई होने के बाद इस पर स्वच्छ पानी भरा जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी नहाने, धोने और अपने नित्य कर्म के लिए मिल सके और आने वाले बारिश के समय में किसी प्रकार की कोई गंदगी ना हो और जल जनित बीमारियों से बचाव बना रहे।
इसके अलावा तालाब के चारों ओर मुरम डालने का भी कार्य किया जा रहा है जिससे गांव के लोगों को बारिश के समय में आने-जाने में परेशानी ना हो। सरपंच लता अनुज सोनकर ने आगे बताया कि तालाब सफाई के बाद तालाब के चारों और सौंदर्यीकरण का कार्य पेड़ पौधा लगाकर किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में तालाब का जल स्तर भी बराबर बना रहे, तालाब के चारों तरफ पेड़ लगाने के बाद इसका सौंदर्य करण और बढ़ जाएगा।
सफाई अभियान का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है श्रमिकों के अलावा जेसीबी की भी मदद ली जा रही है तथा सरपंच और उप सरपंच स्वयं कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सफाई अभियान में लता अनुज सोनकर, उपसरपंच सोनू राम सोनकर, मनहरण, रामकुमार, पीलू, मोहन, गोविंद, चेतन, दीपक आदि सफाई कार्यो में सहयोग कर रहे हैं।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









