काला सच न्यूज़, अमलेश्वर। बाबा महाकाल की धरती पर एक बार फिर शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य कथाकार होंगे प्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी जो भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं को कथा के माध्यम से भक्तों तक पहुंचाएंगे।
आयोजक समिति के उमेश साहू नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष अम्लेश्वर नगर पालिका ने बताया की हर्ष का विषय है अम्लेश्वर में प्रख्यात कथा वाचक कामता प्रसाद शरण के श्रीमुख से शिव महा पुराण का आयोजन 5 दिन दिनांक 30 जून से 4 जुलाई तक समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कबीर चौक अमलेश्वरडीही में होगा। आयोजक समिति ने आगे बताया कि कामता प्रसाद शरण जी के साथ आचार्य सुजल दास वैष्णव जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजक समिति के उमेश साहू नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, भागी साहू, गिरजानंद साहू , गिरधर साहू ग्राम समाज कोषाध्यक्ष, तुलाराम साहू,ओमप्रकाश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष, डोमन यादव पार्षद, चैन सिंह साहू, ग्राम समाज अध्यक्ष, संतराम साहू, महेश यादव, हुकुमचंद साहू, बलदाऊ साहू, लखन साहू और समस्त कार्यकर्ताओं ने शिव महापुराण कथा को विस्तृत रूप देने के लिए अपनी तैयारी पर जुटे हुए है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









